| सिग्नल फेल, फंसी कई ट्रेनें ट्रेनों पर परीक्षार्थियों का कब्जा by puneetmafia on 18 March, 2013 - 03:01 PM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | सिग्नल फेल, फंसी कई ट्रेनें ट्रेनों पर परीक्षार्थियों का कब्जा on 18 March, 2013 - 03:01 PM | |
स्थानीय जंक्शन पर रविवार को सिंग्नल फेल होने के कारण दर्जनों ट्रेनें जहां-तहां फंसी रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।रामदयालुनगर स्टेशन व आउटर सिग्नल पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस एक घंटे, तुर्की स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस व कुढ़नी स्टेशन पर पूर्वाचल एक्सप्रेस आधा घंटा, नारायणपुर अनंत स्टेशन व आंउटर सिंग्नल पर अप स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस आधा घंटा समेत अन्य छोटे स्टेशन पर कई ट्रेनें रूकी रहीं। यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनों पर रविवार को परीक्षार्थियों का कब्जा रहा। इससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। प्लेटफॉर्म पर अप स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस के एसी से लेकर स्लीपर क्लास में परीक्षार्थियों की भीड़ होने के कारण मारामारी होती रही। दर्जन भर आरक्षित यात्री चढ़ नहीं पाये। पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों की सही जानकारी नहीं मिलने पर परीक्षार्थी भड़क गए और काउंटर के अंदर प्रवेश कर जमकर हंगामा किया। सभी कर्मी काउंटर छोड़कर फरार हो गए। कुछ समय के बाद परीक्षार्थियों को समझा-बुझाकर शांत किया गया। | ||