| वाशिंग पिट के सफाई कर्मी हड़ताल पर by messanger on 18 March, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
messanger | वाशिंग पिट के सफाई कर्मी हड़ताल पर on 18 March, 2013 - 12:00 PM | |
दरभंगा जंक्शन स्थित वाशिंग पिट के सभी निजी सफाई कर्मी शनिवार रात से हड़ताल पर चले गए। नियमित मजदूरी भुगतान नहीं होने से वे आक्रोशित थे। इसका प्रभाव रविवार को जाने वाली सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी, कोलकाता एक्सप्रेस पर देखा गया। सफाई कर्मियों ने दावा किया कि बिना सफाई किए ही ट्रेन को दरभंगा जंक्शन से खोला गया है। सफाई कर्मियों द्वारा रेल ओवर ब्रिज पर धरना रविवार को दिया गया। कर्मी कन्हैया राम, दीपक मलिक, मुकेश पासवान, सतीश राम, ईश्वर पासवान, महेन्द्र सहनी, राजू दास, सुजीत पासवान आदि का कहना था कि दो माह से मजदूरी नहीं दी गई है। मात्र 105 रुपये दिए जाने से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। सफाई एजेंसी खगौल लेबर कोऑपरेटिव समिति पटना के ठेकेदार द्वारा परिचय पत्र भी नहीं दिया गया है। 2010 के परिचय पत्र को आरपीएफ नहीं मानता है। कर्मियों को मनाने में एजेंसी के प्रतिनिधि राजेश कुमार दिन भर लगे रहे। सफाई कर्मी अपनी मांगों पर डटे रहे। राजेश कुमार ने बताया कि सिर्फ फरवरी माह का मजदूरी बकाया है। सोमवार तक और भुगतान कर दिया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक एनएम झा ने बताया कि इसकी कोई सूचना नहीं है। सभी ट्रेन समय पर जा रही है। सीडब्ल्यूएस सूरज पासवान से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, पर संपर्क नहीं को सका। समस्तीपुर मंडल के सीडीएम एमएआइ हुमायूं ने बताया कि इसकी सूचना एसडीएमइसी आर डी मौर्या को दी गई है। एजेंसी के माध्यम से स्थानीय स्तर पर निदान किया जाएगा। इधर देर शाम एजेंसी द्वारा बाहरी मजदूरों से काम कराने पर हड़ताली कर्मियों ने मजदूरों को खदेड़ दिया। | ||