| रेल परिचालन को लेकर दिया धरना by railgenie on 08 January, 2013 - 06:00 AM | ||
|---|---|---|
railgenie | रेल परिचालन को लेकर दिया धरना on 08 January, 2013 - 06:00 AM | |
बिहार नवनिर्माण मंच के तत्वावधान में सोमवार को मंच के जिला प्रवक्ता अशोक गुप्ता के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन के बाहर छौड़ादानो-बैरगनिया रेलखंड पर अविलंब रेल परिचालन को लेकर धरना दिया गया। धरना पर बैठे लोगों का कहना था कि इस रेलखंड पर 13 जनवरी से रेल परिचालन होना था और सांसद रमा देवी को हरी झंडी दिखानी थी, किन्तु सांसद के गुजरात दौरे पर चले जाने के कारण परिचालन को स्थगित करा दिया गया। इससे जनभावना आहत हुई है। मौके पर संजय जायसवाल, सुरेश कुशवाहा, मोहन ठाकुर, उपेन्द्र कुमार गुप्ता, उमेश प्रसाद, प्रमोद कुमार, रामजन्म भगत आदि मौजूद थे। | ||