| प्रदेश में 5 ट्रेनें बंद होने पर सांसद ने जताई नाराजगी by railenquiry on 06 January, 2013 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
railenquiry | प्रदेश में 5 ट्रेनें बंद होने पर सांसद ने जताई नाराजगी on 06 January, 2013 - 06:00 PM | |
मेदिनीपुर (प.मेदिनीपुर) : टीएमसी सुप्रीमो व प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के केंद्रीय रेलमंत्री का दायित्व संभालने के दौरान प्रदेश में चालू की गई पांच ट्रेनों की परिसेवा को शनिवार से रद किए जाने संबंधी पूर्व रेलवे की घोषणा पर सांसद शुभेन्दु अधिकारी ने तीखी नाराजगी व्यक्त की है।शनिवार को प. मेदिनीपुर जिलांतर्गत मेदिनीपुर में आयोजित जंगल महल उत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सभा में शामिल होने के लिए पहुंचे शुभेन्दु अधिकारी ने संवाददाताओं से वार्ता के क्रम में कहा कि जिन पांच ट्रेनों को जनता की सुविधा के लिए ममता बनर्जी ने शुरू किया था, वर्तमान केंद्रीय रेलमंत्री पवन बंसल ने जान-बूझ कर पश्चिम बंगाल के विकास में बाधा डालने के लिए उनको परिचालन ठप कर दिया। इस विषय में हम लोग डीआरएम व संबंधित स्टेशन प्रबंधकों को युवा टीएमसी की ओर से ज्ञापन सौपेंगे। ज्ञातव्य है कि पूर्व रेलवे प्रशासन ने 13015-16 कविगुरु एक्सप्रेस, 13027-28 कविगुरु एक्सप्रेस, 13053-54 हावड़ा-सिउड़ी एक्सप्रेस, 13501-02 हल्दिया-आसनसोल एक्सप्रेस व 13505-06 आसनसोल-दीघा साप्ताहिक एक्सप्रेस को रद् करने की घोषणा की है। दूसरी ओर हल्दिया रेलयात्री समन्वय कमेटी के तत्वावधान में रेल यात्रियों व स्थानीय निवासियों ने हल्दिया-आसनसोल एक्सप्रेस को बंद किए जाने की घोषणा के प्रतिवाद में स्टेशन परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। | ||