| दूर होंगी रेलयात्रियों की समस्याएं : जीएम by Mafia on 30 December, 2012 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
Mafia | दूर होंगी रेलयात्रियों की समस्याएं : जीएम on 30 December, 2012 - 06:00 PM | |
रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रहा है. आम यात्रियों की भावनाओं के अनुरूप समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है. रेल प्रशासन की कोशिश है कि वह मुस्कान व मानवीय संवेदना के साथ यात्रियों की सेवा कर सके. शनिवार को क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक भुवनेश प्रकाश खरे ने ये बातें कहीं.राजद सांसद रामकृपाल यादव ने पूमरे में चल रही रेलवे की लंबित परियोजनाओं को समय पर पूरा करने की मांग रखी. साथ ही मुगलसराय से मोकामा के बीच तीसरी रेल लाइन, सदीसोपुर में कंप्यूटरीकृत व्यवस्था से टिकट बिक्री की व्यवस्था, राजधानी में खान-पान व्यवस्था को सुधारने, दीघा रेल पुल के चालू होने पर सभी ट्रेनों का दानापुर में ठहराव, पटना-राजगीर का दानापुर तक विस्तार और पैसेंजर ट्रेनों में बिजली व अन्य बुनियादी सुविधा बहाल करने की मांग की.जदयू सांसद मीना सिंह ने आरा स्टेशन पर एफओबी का विस्तार व पूर्वी गुमटी पर रोड ओवरब्रिज बनाने आदि की मांग रखी. विधान पार्षद विनोद कुमार चौधरी ने दरभंगा स्टेशन पर सफाई व्यवस्था बेहतर करने व टिकट काउंटर बढ़ाने आदि की मांग की. मौके पर उपमहाप्रबंधक अजीत कुमार झा, पूमरे के अपर महाप्रबंधक आरके सिंह, एके मित्तल आदि मौजूद थे.जीएस तिवारी, रतन कुमार, डी कमिला, दीपक छाबड़ा, जेएसपी सिंह, संजय कुमार, बीबी वर्मा, राजेंद्र सिंह, के मुखोपाध्याय, बीपी गुप्ता, संजीव शर्मा, डॉ पीएस प्रसाद, राजेश कुमार, अमिताभ प्रभाकर, विनम्र मिश्र, राजेश कुमार आदि मौजूद थे. जेडआरयूसीसी के अन्य सदस्यों में डीके जैन, डॉ अनूप कुमार केडिया, कौशलेंद्र प्रताप, संजीव अग्रवाल, राजीव शर्मा, मोतीलाल छापड़िया, संजय सारंगपुरी, विनोद गुप्ता, रोहन लाल मेहता, सत्येंद्र कुमार व संजीव कुमार सिन्हा ने भी अपने सुझाव दिये. | ||