| ट्रेन नहीं आने को लेकर यात्रियों ने किया हंगामा by railgenie on 01 January, 2013 - 06:00 AM | ||
|---|---|---|
railgenie | ट्रेन नहीं आने को लेकर यात्रियों ने किया हंगामा on 01 January, 2013 - 06:00 AM | |
रांची : रविवार शाम को लोहरदगा-रांची ट्रेन रांची स्टेशन में नहीं आने की खबर को सुनकर यात्रियों ने स्टेशन में जमकर हंगामा किया और पूर्व सूचना के ट्रेन रद्द करने पर आक्रोश व्यक्त किया। विरोध करते हुए सैकड़ों यात्री स्टेशन मास्टर के कार्यालय पहुंचे और काफी देर तक अपना विरोध प्रकट करते रहे। हुआ यूं कि टाना भगतों द्वारा आंदोलन चलाये जाने के कारण यह ट्रेन बाधित हुई और प्रस्थान का समय निकलने जाने के कारण उसे रद्द कर दिया गया। इससे स्टेशन में उपस्थित यात्री नाराज हो गये और अचानक मिली सूचना को लेकर वे एकजुट होकर रेल प्रशासन को जिम्मेवार ठहराने लगे और टिकट के पैसे वापस करने की मांग करने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल स्टेशन मास्टर के कार्यालय पहुंचे और लोगों को समझा बुझा कर वहां से हटाया। | ||