| अब बनेगा न्यू रून्नीसैदपुर स्टेशन by nikhilndls on 03 January, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | अब बनेगा न्यू रून्नीसैदपुर स्टेशन on 03 January, 2013 - 03:00 PM | |
मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी की यात्रा करनेवाले लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। क्योंकि, नवनिर्मित रेल लाइन को फाइनल टच दिया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए रून्नीसैदपुर के समीप न्यू रून्नीसैदपुर स्टेशन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। दो माह में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।बता दें कि सिग्नल का काम भी तेजी से चल रहा है। नवनिर्मित रेल लाइन की जांच के लिए दिसंबर में सीआरएस ने दौरा किया था। इसमें कई खामियां मिली थीं। जिसे पूरा करने में रेलवे अधिकारी जोर-शोर से लगे हुए हैं।बरह्मपुरा स्टेशन बनाने का काम प्रारंभरह्मापुरा रेलवे गुमटी 104 के समीप बुधवार को स्टेशन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्टेशन की लंबाई व चौड़ाई की नापी की गई। पूमरे हाजीपुर के इंजीनियरिंग विभाग के वरीय अधिकारी ने बताया कि 15 जनवरी तक इस काम को पूरा करने का लक्ष्य है। | ||