| अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन बम से उड़ाने की धमकी - Ambala Cantonment railway station to bomb threat by railgenie on 18 March, 2013 - 03:00 AM | ||
|---|---|---|
railgenie | अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन बम से उड़ाने की धमकी - Ambala Cantonment railway station to bomb threat on 18 March, 2013 - 03:00 AM | |
अंबाला।। उग्रवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन ने अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर पुलिस को एक पत्र भेजकर 18 मार्च को रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी है। वहीं संगठन ने अपने पत्र में शहर रेलवे स्टेशन और यहां के मुख्य बाजारों में बड़ी वारदात करने की चेतावनी दी है। पत्र के बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रविवार को दिल्ली से अमृतसर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की रेलवे स्टेशन पर गहन जांच की गई। इसकी एक वजह यह भी रही कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और बेटी इस ट्रेन में यात्रा कर रहीं थीं। | ||