| 19 को रद रहेंगी कई पैसेंजर ट्रेनें 20 by railgenie on 17 March, 2013 - 03:01 PM | ||
|---|---|---|
railgenie | 19 को रद रहेंगी कई पैसेंजर ट्रेनें 20 on 17 March, 2013 - 03:01 PM | |
मुजफ्फरपुर- सीतामढ़ी रेलखंड को मुजफ्फरपुर जंक्शन की मेन लाइन से जोड़ने के लिए नन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 19 मार्च को इस मार्ग पर दो जोड़ी सवारी ट्रेनें व मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर के बीच दो जोड़ी ट्रेनें रद रहेंगी। सोनपुर मंडल के सीनियर डीसीएम बीएनपी वर्मा ने बताया कि 19 मार्च को रक्सौल से खुलनेवाली 55212 सवारी ट्रेन व मुजफ्फरपुर से खुलनेवाली 55211 सवारी टेन नहीं चलेंगे। उसी दिन 55208 सवारी ट्रेन भी नहीं चलेगी। इसी कारण 20 मार्च को 55207 सवारी टेन का परिचालन भी रद रहेगा। उन्होंने बताया कि 15131 व 15132 सियालदह फास्ट पैंसेजर और 3419 व 3420 भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 19 मार्च को मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर के बीच रद रहेंगी। ये ट्रेनें समस्तीपुर जंक्शन से चलेंगी। उन्होंने बताया कि बरौनी से ग्वालियर जानेवाली 11124 व 11123 ग्वालियर मेल का परिचालन भी हाजीपुर से मुजफ्फरपुर के बीच रद रहेगा। यह ट्रेन बछवारा शाहपुर पटोरी होकर चलेगी। पूछताछ काउंटर से यात्रियों को इसकी सूचना दी जा रही है। | ||