| 'गरीब' का 'रथ' बना मुसीबत by nikhilndls on 29 December, 2012 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | 'गरीब' का 'रथ' बना मुसीबत on 29 December, 2012 - 12:00 PM | |
भागलपुर : सिल्क सिटी से नई दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन तक दौड़ता गरीबों का रथ मुसीबत बन चुका है। बुजुर्गो, महिलाओं को हाड़ कंपाती ठंड में खून के आंसू रुला रहा है। शायद सही समझे आप! बात 22405 अप गरीब रथ एक्सप्रेस की ही हो रही है। ट्रेन की बर्थे म्यूजिकल चेयर बन चुकी हैं। यह शायद देश की अकेली ऐसी ट्रेन है जो अभी भी नब्बे बर्थो (साइड मिडिल बर्थ) वाली बोगियों को ढो रही है। जबकि अन्य ट्रेनें इन बोगियों से 2008 में ही निजात पा चुकी हैं। यात्रियों के लिए नासूर बन चुकी इस समस्या का हल रेलवे के पास शायद नहीं है। उसे तो बस फिक्र किराया बढ़ाने की है। सेवाकर के नाम पर ऐसा हो भी चुका है। | ||