| 5 से 6 घंटे लेट आ रहीं हावड़ा जाने वाली ट्रेनें by eabhi200k on 23 July, 2013 - 12:00 AM | ||
|---|---|---|
eabhi200k | 5 से 6 घंटे लेट आ रहीं हावड़ा जाने वाली ट्रेनें on 23 July, 2013 - 12:00 AM | |
अगर आपको हावड़ा जाने वाली ट्रेनों में सफर करना हो तो पहले ट्रेन की पोजिशन जान लें। इस रूट की सभी ट्रेनें 5 से 6 घंटे लेट से बिलासपुर पहुंच रही हैं। मुंबई, पुणे से आने वाली ट्रेनों को भुसावल से इटारसी होते हुए परिवर्तित मार्ग से नागपुर आना पड़ रहा है। बारिश से नागपुर के आगे 400 मीटर तक पटरी के नीचे की मिट्टी बह गई है। इसके कारण ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चल रही हैं। हावड़ा से आने वाली ट्रेनें रविवार को तो समय से चलीं, लेकिन सोमवार को इनके भी लेट पहुंचने की आशंका है। | ||