16 मार्च से रांची - हाजीपुर - रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगेगा वातानुकूलित डिब्बा by RailEnquiry Admin on 10 March, 2017 - 01:59 PM | ||
---|---|---|
![]() | 16 मार्च से रांची - हाजीपुर - रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगेगा वातानुकूलित डिब्बा on 10 March, 2017 - 01:59 PM | |
16 मार्च से रांची - हाजीपुर - रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में वातानुकूलित एसी चेयरकार कोच लग जाएगा जिससे यात्रियों को गर्मियों के समय काफी सहूलियत हो जाएगी| पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने रक्सौल से पाटलिपुत्र जाने वाली 15202 व 15201 इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक सामान्य बोगी को हटाकर वातानुकूलित कुर्सी यान कोच लगाने का निर्णय लिया है। आरक्षण काउंटर के सिस्टम से कोच को जोड़ दिया गया है जिससे यात्री काउंटर से और ऑनलाइन सुविधा का प्रयोग कर सीटें बुक करा सकें| एसी डिब्बे में सीट बुक करने के लिए आपको हाजीपुर के लिए 215 और पाटलिपुत्र के लिए 230 रूपए देने पड़ेंगे| हालाँकि किराये की अभी घोषणा नहीं हुई है| |