| 15 करोड़ से बढ़ेगा रेल कारखाना का और उत्पादन by railgenie on 01 August, 2013 - 09:00 AM | ||
|---|---|---|
railgenie | 15 करोड़ से बढ़ेगा रेल कारखाना का और उत्पादन on 01 August, 2013 - 09:00 AM | |
रेल कारखाना जमालपुर में उत्पादन इकाई को और ज्यादा मजबूत करने के उद्देश्य से 15 करोड़ की लागत से कई प्रकार के अत्याधुनिक मशीनें सीडब्ल्यूएम अनिमेष कुमार सिन्हा के पहल पर लगाए जा रहे हैं। इससे कारखाना की ओर से कई क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया जा सकता है। उक्त मशीन को लगाने के लिए कोलकाता व रेलवे बोर्ड ने भी हरी झंडी दे दी है। इसकी जानकारी बुधवार को सीडब्ल्यूएम सभागार में हेडक्वार्टर से आए सीएमई प्लानिंग पीके साहा ने दी है। श्री साहा ने कहा कि सीडब्ल्यूएमश्री सिन्हा के नेतृत्व में जो कार्य उत्पादन क्षेत्र में दिन प्रतिदिन हो रहा है। उक्त मशीन से और ज्यादा ज्यादा किया जाएगा। बताया कि इस साल 15 करोड़ की लागत से कई प्रकार के आधुनिक युग मशीन लगाए जा रहे हैं। जिसमें सात क्रेन मशीन, कम्प्रेशर मशीन, प्रेस मशीन, प्लेट कटिंग मशीन शामिल हैं। मशीन लगते ही प्रोडक्शन कार्य में तेजी तो आएगी। साथ ही रिकार्ड तोड़ उत्पादन किया जाएगा। सीएमई प्लानिंग ने यह भी बताया कि इतने बड़े बजट की मशीनों को लगाने का सिर्फ एक ही प्रायोजन है कि भारतीय रेल में सभी तरह के उत्पादन व मरम्मत का कार्य सिर्फ जमालपुर कारखाना में किया जाता रहा है। इसी वजह से बोर्ड की नजरें इस कारखाना के कार्यो पर टिकी हुई रहती है। श्री साहा ने कहा कि इसके अलावे कई आधुनिक तकनीक की मशीनें से निकट भविष्य में और लगने के संकेत दिए। | ||