| 100 वां इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव राष्ट्र को समर्पित by eabhi200k on 19 August, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
eabhi200k | 100 वां इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव राष्ट्र को समर्पित on 19 August, 2013 - 03:00 PM | |
आसनसोल : चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) ने वर्ष 2013-14 के 100वें इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव संख्या 312410 (डब्ल्यूएजी-9एच) को बुधवार को राष्ट्र को समर्पित किया। वर्कशाप के अंदर आयोजित समारोह में चिरेका महाप्रबंधक राधेश्याम ने झंडा दिखाकर इंजन को रवाना किया। समारोह को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक राधेश्याम ने कहा कि इस वर्ष के 100वें विद्युत रेल इंजन का उत्पादन चिरेका कर्मचारियों के प्रयास से हो पाया है। आशा है कि चिरेका रेलवे बोर्ड के दिए गए 275 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम होगा। चिरेका ने वर्ष 2013-14 के 100वें इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का उत्पादन कर कीर्तिमान हासिल किया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के दौरान 83 लोकोमोटिव का उत्पादन किया गया था। महाप्रबंधक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए 25,000 रुपये पुरस्कार की घोषणा की। | ||