| तमिलनाडु में रेल बेपटरी हुई, 2 की मौत 50 घायल by RailXpert on 10 April, 2013 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
RailXpert | तमिलनाडु में रेल बेपटरी हुई, 2 की मौत 50 घायल on 10 April, 2013 - 06:00 PM | |
तमिलनाडु में अराक्कोनम के समीप सिथारी में एक ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण दो यात्री मारे गए तथा 50 अन्य घायल हो गए.रेलवे सूत्रों ने बताया कि मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस तड़के करीब पांच बजकर 50 मिनट पर पटरी से उतर गई. उन्होंने बताया कि हादसे में दो यात्री मारे गए, जबकि 50 अन्य घायल हो गए हैं, जिन्हें दक्षिणी रेलवे के बचाव दल ने अस्पतालों में भर्ती कराया है.इस हादसे के चलते अराक्कोनम जंक्शन में रेल यातायात प्रभावित हुआ है. 2011 में सिथारी में ही अराक्कोनम-कटपाड़ी यात्री ट्रेन को चेन्नई बीच-वेल्लोर केंटोनमेंट मेनलाइन इलैक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट ट्रेन द्वारा टक्कर मारे जाने से नौ लोग मारे गए थे. | ||