| लोगों को उम्मीद, इस बार कुछ खास मिलेगा शहर को by irmafia on 02 March, 2013 - 03:00 AM | ||
|---|---|---|
irmafia | लोगों को उम्मीद, इस बार कुछ खास मिलेगा शहर को on 02 March, 2013 - 03:00 AM | |
चंडीगढ़। इस बार का रेल बजट शहर के लोगों के लिए बेहद खास होगा, क्योंकि स्थानीय सांसद और रेलमंत्री पवन कुमार बंसल मंगलवार को अपना पहला और शहरवालों की उम्मीद का रेल बजट पेश करेंगे। रेल बजट को देखने और कुछ खास मिलने की उम्मीद से शहर के लोगों ने विशेष तैयारियां भी की हैं। आम लोगों के साथ-साथ महिलाओं ने भी इस रेलबजट से कुछ आस लगाई हैं। जिस तरह से पवन बंसल ने रेलमंत्री बनने के बाद सालों से मांगी जा रही तीसरी शताब्दी की सौगात तुरंत दे दी, उससे शहरवासियों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। सांसद की हैसियत से पवन बंसल ने भी पुराने रेल मंत्रियों से बहुत कुछ मांगा था, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसीलिए बंसल ने पुराने रेल मंत्रियों के समक्ष पत्रों के जरिए चंडीगढ़ के लिए जो मांगे रखी थीं, उन पत्रों को भी रेल बजट तैयार करने से पहले ही निकलवाया था। ऐसे में उम्मीद करना गलत नहीं है कि रेलवे के नक्शे पर चंडीगढ़ चमकेगा। सेक्टर-38 की गृहिणी शालू कहती हैं कि पंजाब से कनेक्टिविटी तो बहुत जरूरी है। शालू ने रेलमंत्री से अपने मायके पटियाला के लिए भी नई रेल लाइन की आस लगाई है। इसके अलावा वह चाहती हैं कि महिलाओं को रिजर्वेशन में छूट मिले। चंडीगढ़ में सीए विकास ठुकराल कहते हैं कि उनको रेलमंत्री से बहुत उम्मीदें हैं, क्योंकि पवन बंसल के रेलमंत्री बनने के बाद ही शताब्दी चल गई है। वह चाहते हैं कि रेलमंत्री चंडीगढ़ को पूरे देश से रेलमार्ग से जोडे़ं। कुछ ऐसी ही उम्मीद अमन ने लगाई है। अमन कहते हैं कि उन्होंने तो मंगलवार को पूरे दिन रेल बजट देखने की योजना बनाई है। वजह बताते हुए वह कहते हैं कि आखिर उनके सांसद पहला रेल बजट पेश कर रहे हैं। अमना चाहते हैं कि चंडीगढ़ में ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए। खासकर देश के प्रमुख शहरों से तो ट्रेन के जरिए शहर को जोड़ा जाए। | ||