| रेलवे डीजल शेड में तनाव by railenquiry on 13 August, 2012 - 03:00 AM | ||
|---|---|---|
railenquiry | रेलवे डीजल शेड में तनाव on 13 August, 2012 - 03:00 AM | |
खड़गपुर : प. मेदिनीपुर जिलांतर्गत खड़गपुर शहर के साउथ साइड स्थित रेलवे डीजल शेड में शुक्रवार को उस समय फिर तनाव व्याप्त हो गया, जब तीन यूनियन नेताओं के तबादले की सूचना कर्मचारियों को मिली। इस पर कर्मचारियों के एक समूह ने हंगामा शुरू करने के साथ ही अधिकारियों का घेराव भी किया। बताते चलें कि रेलवे डीजल शेड के सीनियर डीएमइ रजनीश सिंह की कार्यशैली को लेकर पिछले कई महीने से संस्थान में वैसे ही विवाद की स्थिति कायम है। सिंह पर एक यूनियन नेता का सिर फोड़ देने का आरोप लगा है, जिसे लेकर संस्थान में कई दिनों तक हंगामा होता रहा। इसके बाद सिंह को छुंट्टी पर भेज दिया गया। कुछ दिन पहले जब वे पुन: कार्यालय में वापस लौटे, तो कर्मचारियों ने इसका पुरजोर विरोध किया, जिसके चलते सिंह समेत उन्हें ज्वाइन कराने आए तमाम अधिकारियों के बैरंग वापस लौटना पड़ा। इस बीच शुक्रवार को अपराह्न संस्थान के तीन कर्मचारियों, जो एक यूनियन के सक्रिय नेता भी हैं और पुराने घटनाक्रम से जुड़े हुए भी, के तबादले की सूचना मिलते ही कर्मचारी भड़क उठे और उन्होंने नारेबाजी के साथ अधिकारियों का घेराव कर लिया। समाचार प्रेषण तक संस्थान में तनावपूर्ण स्थिति कायम थी। खड़गपुर के डीआरएम आरके कुलश्रेष्ठ ने कहा कि तबादले के बाद अक्सर प्रतिक्रिया होती है। उन्होंने इसे सामान्य घटना बताया। | ||