| राजधानी एक्सप्रेस में बच्ची की मौत, इलाहाबाद में हंगामा by railgenie on 02 March, 2013 - 06:01 PM | ||
|---|---|---|
railgenie | राजधानी एक्सप्रेस में बच्ची की मौत, इलाहाबाद में हंगामा on 02 March, 2013 - 06:01 PM | |
दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस में सवार होकर अपने घर असम जा रहे एक दंपति की चार साल की बच्ची की ट्रेन में मौत हो गई। जानकारी के मूताबिक बच्ची की तबियत गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ही खराब होनी शुरू हो गई थी। बच्ची के परिजनों ने इसकी जानकारी रेलवे प्रशासन को दी पर रेलवे प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बीच रास्ते में बच्ची की मौत हो गई। जब ट्रेन इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची तो बच्ची के अभिभावकों और सहयात्रियों ने जमकर हंगामा किया। | ||