| मॉडल स्टेशनों पर साइबर कैफे नहीं by railgenie on 25 February, 2013 - 06:00 AM | ||
|---|---|---|
railgenie | मॉडल स्टेशनों पर साइबर कैफे नहीं on 25 February, 2013 - 06:00 AM | |
फिरोजपुर। 2010 में घोषित रेल बजट में डिवीजन फिरोजपुर के कई स्टेशनों को मॉडल स्टेशन बनाने की घोषणा की थी। स्टेशनों को मॉडल का नाम भी दिया गया, लेकिन सुविधा मुहैया नहीं कराई गई। जिन स्टेशनों को मॉडल स्टेशन चुना गया, उन स्टेशनों के कमरों के सिर्फ लकड़ी वाले दरवाजों को बदलकर शीशे वाले लगा दिए हैं। कई स्टेशन ऐसे हैं जिनके प्लेट फार्मों को ऊंचा नहीं किया गया है। ट्रेनों की बोगियों की सीढ़ी से प्लेट फार्म बहुत नीचे हैं उतरते समय कई बार यात्री गिर चुके हैं। कई स्टेशनों के प्लेट फार्म के शेडों की सीटें बदली गई थी जो सर्दियों में धुंध से ही रिसने लगती है। उक्त शेडों के नीचे यात्रियों का बैठना कठिन हो जाता है। गर्मियों में शेड इतनी तपती हैं कि पंखों की हवा गर्म हो जाती है। इस संबंध में रेलवे का कोई भी अधिकारी बातचीत करने को तैयार नहीं हैं। | ||