| बेतिया रेल थानाध्यक्ष मामले में विरोधाभास by sushil on 08 April, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
sushil | बेतिया रेल थानाध्यक्ष मामले में विरोधाभास on 08 April, 2013 - 03:00 PM | |
बेतिया रेल थानाध्यक्ष को जुर्माना और इस कारण हुए बवाल का मामला सवालों के घेरे में आ गया है। रेल थानाध्यक्ष केके भारती पर न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन से बेटिकट यात्रा करने के आरोप में जुर्माना लगाया गया। जबकि, मामले को लेकर रेल थानाध्यक्ष द्वारा मुजफ्फरपुर रेल थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में यात्रा सप्तक्रांति एक्सप्रेस से दिखाई गई है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर रेल थानाध्यक्ष किस ट्रेन से बेटिकट यात्रा करते पकड़े गए थे। सोनपुर मंडल के एक अधिकारी के मुताबिक 4 अप्रैल को बेतिया रेल थानाध्यक्ष हाजीपुर में न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के एसी कोच में चढ़े। टिकट नहीं दिखाने पर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर जुर्माना लेकर रसीद दी गई। जिसपर न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन नंबर और रेलथानाध्यक्ष का आइकार्ड नंबर व हस्ताक्षर मौजूद है। इधर, मुजफ्फरपुर रेल थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि बेतिया रेलथानाध्यक्ष ने सप्तक्रांति से उतरने के बाद जंक्शन पर जुर्माना वसूलने वाले रेलवे अधिकारी के खिलाफ शिकायत की है। वरीय पदाधिकारी से आदेश मिलने के बाद अनुसंधान शुरू किया जाएगा। | ||