| डीआरएम कार्यालय के लिए जमीन की खोज अंतिम दौर में by eabhi200k on 27 February, 2013 - 06:01 PM | ||
|---|---|---|
eabhi200k | डीआरएम कार्यालय के लिए जमीन की खोज अंतिम दौर में on 27 February, 2013 - 06:01 PM | |
हमारे संवाददाता, भागलपुर : भागलपुर में डीआरएम कार्यालय के जमीन की खोज अंतिम दौर में है। मालदा रेल मंडल के डीआरएम रविन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में जमीन के सर्वे का कार्य चल रहा है। कुछ नई जगहों पर रेलवे की जमीन का पता चला है। इसकी खोज में रेलवे के अधिकारी जुट गए हैं। रेलवे के अधिकारियों ने विश्वास जताया है कि इस बार के रेल बजट में भागलपुर डीआरएम कार्यालय के लिए राशि जरूर मिलेगी। इसके पीछे तर्क है कि रेल मंडल कार्यालय के लिए भागलपुर व इसके आसपास पर्याप्त जमीन है। मंडल कार्यालय के लिए जितने किलोमीटर रेलवे लाइन होनी चाहिए, वह है। पश्चिम बंगाल का रेलमंत्री नहीं होकर पंजाब के रेलमंत्री हैं। पवन बंसल ने रेलमंत्री बनते ही इस मामले में संज्ञान लिया है | ||