| इलाहाबाद- छोटा सा उपहार, उसमें भी बाजीगरी by Mafia on 27 February, 2013 - 03:01 PM | ||
|---|---|---|
Mafia | इलाहाबाद- छोटा सा उपहार, उसमें भी बाजीगरी on 27 February, 2013 - 03:01 PM | |
इलाहाबाद। रेल बजट की आंकड़ेबाजी में रेल मंत्री पवन बंसल ने इलाहाबादियों को ख्वाब तो दिखाए लेकिन यह मीठी गोली की तरह है। मंत्री ने बजट घोषणा में दावा किया कि इलाहाबाद-फाफामऊ-ऊंचाहार के बीच विद्युतीकरण के कार्य अगले महीने पूरे हो जाएंगे, जबकि मौके पर हकीकत इसके विपरीत है। इसी तरह बजट में वाराणसी से भदोही के बीच दोहरीकरण का कार्य नई घोषणा में शामिल किया गया है, जबकि इस सेक्शन के दोहरीकरण का कार्य सालभर से चल रहा है। | ||