| असम:रेलवे ट्रैक से विस्फोटक बरामद - explosives found on railway track by railgenie on 24 February, 2013 - 08:00 PM | ||
|---|---|---|
railgenie | असम:रेलवे ट्रैक से विस्फोटक बरामद - explosives found on railway track on 24 February, 2013 - 08:00 PM | |
गुवाहाटी। असम में सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तिनसुकिया जिले में रेल पटरी से विस्फोटक सामग्री बरामद की जिससे बडी रेल दुर्घटना का खतरा टल गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्थानीय लोगों से पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी उपद्रवी ने माकूम पुलिस थाने के अंतर्गत अशोक नगर के पास रेल पटरी पर बम रखा है। बाद में बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्क्रिय कर दिया। अपराधियों को पकडने के लिए पुलिस अभियान जारी है। | ||