| असम के डिब्रूगढ़ में बिहारियों पर सितम by messanger on 23 January, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
messanger | असम के डिब्रूगढ़ में बिहारियों पर सितम on 23 January, 2013 - 12:00 PM | |
असम के डिब्रूगढ़ स्थित तिनसुकिया मंडल के अंतर्गत रेलवे मैकेनिकल वर्कशॉप में कार्यरत बिहार के 72 ग्रुप डी कर्मचारियों को 27 जनवरी तक असम छोड़ने की धमकी मिली है. यह धमकी आसू (ऑल असम स्टूडेंड यूनियन) ने दी है.सोमवार को 11.30 बजे आसू के कार्यकर्ताओं ने वर्कशॉप में घुस कर नवनियुक्त मैकैनिकल हेल्पर-टू के पद पर कार्यरत बिहारी कर्मचारियों के साथ मारपीट कर र्दुव्यवहार किया. इस दौरान नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों को असम छोड़ देने की चेतावनी दी. आसू के कार्यकर्ताओं का कहना था, रेलवे में यहां पर सिर्फ असम के लोग ही काम कर सकते हैं. वहीं, आसू के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर चिपका कर 28 व 29 जनवरी को वर्कशॉप व असम बंद की घोषणा की है. | ||