Indian Railways News => Topic started by messanger on Jan 23, 2013 - 12:00:36 PM


Title - असम के डिब्रूगढ़ में बिहारियों पर सितम
Posted by : messanger on Jan 23, 2013 - 12:00:36 PM

असम के डिब्रूगढ़ स्थित तिनसुकिया मंडल के अंतर्गत रेलवे मैकेनिकल वर्कशॉप में कार्यरत बिहार के 72 ग्रुप डी कर्मचारियों को 27 जनवरी तक असम छोड़ने की धमकी मिली है. यह धमकी आसू (ऑल असम स्टूडेंड यूनियन) ने दी है.सोमवार को 11.30 बजे आसू के कार्यकर्ताओं ने वर्कशॉप में घुस कर नवनियुक्त मैकैनिकल हेल्पर-टू के पद पर कार्यरत बिहारी कर्मचारियों के साथ मारपीट कर र्दुव्यवहार किया. इस दौरान नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों को असम छोड़ देने की चेतावनी दी. आसू के कार्यकर्ताओं का कहना था, रेलवे में यहां पर सिर्फ असम के लोग ही काम कर सकते हैं. वहीं, आसू के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर चिपका कर 28 व 29 जनवरी को वर्कशॉप व असम बंद की घोषणा की है.

गुवाहाटी से हुई थी नियुक्ति
वर्कशॉप में कार्यरत बिहार व अन्य प्रदेशों के लोगों की रेलवे भरती बोर्ड गुवाहाटी से भरती की गयी थी. 2008 में निकले विज्ञापन के बाद 175 कर्मचारियों की नियुक्ति की अनुशंसा की गयी थी, जिसमें 114 बिहार के, 16 असम, 2 राजस्थान, 6 झारखंड, 41 पश्चिम बंगाल व 2 उड़ीसा के परीक्षार्थी शामिल थे. 175 अनुशंसित पदों में से अभी 72 कर्मचारियों ने नवंबर 2012 में ज्वाइन किया है. यहां बता दें कि इस वर्कशॉप में पुराने बोगियों की मरम्मत की जाती है. इस वर्कशॉप में वर्तमान में 1600 कर्मचारी कार्यरत है.