| - रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने देखा इंजन का निर्माण कार्य - Amar Ujala by messanger on 22 April, 2013 - 06:00 AM | ||
|---|---|---|
messanger | - रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने देखा इंजन का निर्माण कार्य - Amar Ujala on 22 April, 2013 - 06:00 AM | |
वाराणसी। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनय मित्तल ने शुक्रवार को डीरेका में निरीक्षण के दौरान उच्च अश्व शक्ति के इंजनों का निर्माण कार्य देखा। उन्होंने टेक्नीशियन से इंजन बनाने में अपनाई जा रही तकनीक की जानकारी प्राप्त की। डीरेका के जीएम बीपी खरे और मुख्य यांत्रिक इंजीनियर राकेश बताश ने उन्हें इस बारे में विस्तार से बताया। इसके पूर्व डीरेका के प्रशासनिक भवन पहुंचने पर आरपीएफ के जवानों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान गाजीपुर के सांसद राधे मोहन सिंह ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। डीरेका में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव और गेल मजदूर यूनियन के जोनल महामंत्री अमर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। इसमें डीरेका में ग्रुप इनसेंटिव लागू करने, डीएलडब्ल्यू रेलवे स्टेशन को डीजल नगर घोषित करने, डीरेका स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव करने आदि की मांगें शामिल थीं। प्रतिनिधिमंडल में सुशील कुमार सिंह, प्रदीप कुमार यादव, पन्ना लाल, वीएन दूबे, औरंगजेब खान, कमलेश कुमार सिंह आदि शामिल थे। डीएलडब्ल्यू मेंस यूनियन के महामंत्री अरविंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में भी प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष से डीरेका में यूनियन मान्यता के लिए चुनाव कराने, कार्यावधि अधिकतम सात घंटे निर्धारित करने आदि की मांग उठाई। मिलने वालों में अरविंद प्रधान, परिशंकर यादव, राजेश कुशवाहा, रवि सिंह, अभिषेक वर्मा, रतन कुशवाहा आदि शामिल थे। उधर, उधर छावनी परिषद के उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को 14 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें बंगलूरू के लिए ट्रेन, कैंट पर पाथ-वे बनाने, रेलवे कालोनियों की दशा सुधारने और स्टेशन पर साफ सफाई व्यवस्था ठीक करने आदि की मांग शामिल थी। इसी क्रम में उन्हें वाराणसी विकास समिति के महामंत्री राजेंद्र दूबे ने अंधरापुल के चौड़ीकरण के लिए ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि पुल की दोनों सुरंग खोल देने इस क्षेत्र में जाम की समस्या दूर हो जाएगी। | ||