| मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे by RailXpert on 23 April, 2013 - 03:00 AM | ||
|---|---|---|
RailXpert | मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे on 23 April, 2013 - 03:00 AM | |
गया, निज प्रतिनिधि : गया जंक्शन के पास रविवार की सुबह नमक लेकर शालीमार जा रही शालीमार स्पेशल मालगाड़ी ट्रेन के पांच बोगी पटरी से उतर गए। पटरी से उतरने के बाद कुछ दूर तक घसीटती चल गई ट्रेन के कारण रेल पटरी व स्लीपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। हालांकि इस दुर्घटना में जान माल का नुकसान नहीं हुआ। परंतु सुबह 10:10 बजे हुई इस दुर्घटना के बाद ट्रेनों के सामान्य परिचालन पर बुरा असर पड़ा। तीन नंबर प्लेटफार्म से खुली इस ट्रेन के 22 डिब्बे सुरक्षित गुजरने के बाद पांच डिब्बे के 20 चक्का पूरी तरह पटरी से उतर गये। घटना की सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत दल घटनास्थल पहुंच कर पटरी से उतरे बोगियों को पुन: पटरी पर लाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इस काम को समाप्त होने में कई घंटे लगेंगे। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचे मुगलसराय रेल मंडल प्रबंधक अनूप कुमार ने कहा कि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में किसी रेलकर्मी के विरूद्ध कार्रवाई नहीं की गई है। घटना की उच्चस्तरीय जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि रात 11 बजे तक पटरी से उतरी बोगियों को पटरी पर लाने का काम पूरा करा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारण परिचालन प्रभावित नहीं हुआ है। ट्रेनों को दूसरी लाइन से चलाया जा रहा है। | ||