| महंगा पड़ेगा एसी में टिकट अपग्रेडेशन by riteshexpert on 15 October, 2012 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | महंगा पड़ेगा एसी में टिकट अपग्रेडेशन on 15 October, 2012 - 12:00 PM | |
जगह खाली होने पर स्वत: स्लीपर क्लॉस से एसी में अपग्रेड होने वाले टिकट पर भी अब सेवाकर लगेगा। रेलवे बोर्ड ने अपग्रेडेशन स्कीम और फर्स्ट क्लॉस के सीजन टिकट सहित कई और सेवाओं को भी सेवा कर के दायरे में लाने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में विस्तार से निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे। रेलवे ने एक अक्टूबर से ही एसी की सभी श्रेणियों पर 3.7 प्रतिशत सेवा कर लगा दिया है। स्लीपर से एसी में अपगे्रड होने वाले टिकटों को भी इसमें शामिल किया गया है। अब तक शयनयान से एसी में अपग्रेड होने पर यात्रियों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ता था। वह शयनयान के किराए में एसी की यात्रा कर लेते थे। | ||