| तीन महीने में तीन रेल मंत्री by AllIsWell on 29 October, 2012 - 12:30 PM | ||
|---|---|---|
AllIsWell | तीन महीने में तीन रेल मंत्री on 29 October, 2012 - 12:30 PM | |
तीन महीने में तीन रेल मंत्री! अजीब जरूर है, लेकिन है हकीकत। 21 सितंबर तक मुकुल राय रेल मंत्री थे। 22 सितंबर को कार्यवाहक रेल मंत्री के तौर पर सीपी जोशी ने उनकी जगह ली। और अब 28 अक्टूबर को पवन बंसल नए रेल मंत्री हैं। कांग्रेस के हिस्से में रेल मंत्रलय 16 साल बाद आया है। लगता है रेल मंत्रलय पटरी है और उसे संभालने वाले मंत्री ट्रेन- कब आएंगे और कब चले जाएंगे कहना मुश्किल है।पिछले डेढ़ साल से रेल मंत्रलय में तकरीबन आयाराम-गयाराम की स्थिति है। इससे पहले 19 मई 2011 तक ममता बनर्जी रेल मंत्री थीं। 20 मई को वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी तो यह मंत्रलय कुछ माह तक प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के पास रहा। इसके बाद 12 जुलाई को ममता ने अपनी पार्टी तृणमूल के सांसद दिनेश त्रिवेदी को रेल मंत्री बनवा दिया, लेकिन उन्हें भी यह ताज ज्यादा दिन नसीब नहीं हुआ। किराया बढ़ाने से नाराज ममता ने 14 मार्च 2012 को त्रिवेदी की बलि ले ली और 20 मार्च को मुकुल राय को उनकी जगह दिलवा दी। | ||