| अब स्लीपर में भी दिखाना होगा पहचान पत्र by greatindian on 03 November, 2012 - 08:00 PM | ||
|---|---|---|
greatindian | अब स्लीपर में भी दिखाना होगा पहचान पत्र on 03 November, 2012 - 08:00 PM | |
रेलवे ने टिकटों के दुरुपयोग और कालाबाजारी को रोकने के प्रयासों के तहत घोषणा की कि शयनयान श्रेणी के यात्रियों के लिए एक दिसंबर से परिचय पत्र लेकर चलना अनिवार्य होगा। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां कहा कि पहले एसी डिब्बों में यात्रा करने वालों को परिचय पत्र लेकर चलना जरूरी था। अब हमने स्लीपर श्रेणी के मुसाफिरों के लिए भी पहचान पत्र लेकर चलना अनिवार्य कर दिया है। यह इसलिए किया गया है कि सही यात्रियों की सीट पक्की हो जाए। रेलवे ने फरवरी में वातानुकूलित डिब्बों में यात्रा करने वालों के लिए पहचान पत्र रखना अनिवार्य कर दिया था। तत्काल टिकट या ई-टिकट पर यात्रा करने वालों को भी यात्रा के दौरान परिचय पत्र रखना होता है। | ||