| शताब्दी से नई दिल्ली का किराया 690 रुपए by AllIsWell on 10 January, 2013 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
AllIsWell | शताब्दी से नई दिल्ली का किराया 690 रुपए on 10 January, 2013 - 06:00 PM | |
सेंट्रल स्टेशन से नई दिल्ली जाने के लिए शताब्दी एक्सप्रेस में अब 646 रुपए के बजाय 690 रुपए किराया देना होगा। बुधवार को रेलमंत्री ने किराया बढ़ाने की घोषणा की है जो 21 जनवरी से लागू होगी। फर्स्ट एसी व थर्ड एसी में 10 पैसे, सेकंड एसी व स्लीपर में 6 पैसे, चेयरकार में 10 पैसे व साधारण दर्जे के किराए में 2 पैसे किलोमीटर की वृद्धि की गई है।ट्रेन में देना होगा बढ़ा किराया 20 जनवरी के बाद ट्रेन में सफर करने वाले यात्री बढ़ा किराया देंगे चाहे उन्होंने कितना पहले ही अपना आरक्षण कराया हो। उत्तर मध्य जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संदीप माथुर ने बताया कि यात्री चाहे जितने पहले आरक्षण कराया हो, उसे बढ़ा किराया ट्रेन में देना होगा। | ||