| विलंब शुल्क नहीं मिलने पर रेलवे ने खाद्यान्न रोका by irmafia on 09 December, 2012 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
irmafia | विलंब शुल्क नहीं मिलने पर रेलवे ने खाद्यान्न रोका on 09 December, 2012 - 06:00 PM | |
रक्सौल : भारतीय खाद्य निगम के 6 बोगी खाद्यान्न को रेलवे माल गोदाम ने विलंब शुल्क नहीं दिए जाने के कारण रोक दिया है, जिससे अंत्योदय, अन्नपूर्णा आदि योजनाओं का खाद्यान्न रेलवे गुड्स गार्ड में खुले आकाश के नीचे पड़ा है। इस संबंध में वेयर हाउस के अधिकारी सुनील कुमार झा ने बताया कि भारत सरकार आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उठाव व भंडारण करना बिहार राच्य खाद्य निगम का कार्य है, परंतु समय पर उठाव नहीं हो रहा है। वहीं अभिकर्ता गंतव्य स्थान पर खाद्यान्नों की आपूर्ति नहीं कर रहे हैं। इसके लिए अभिकर्ता दोषी है। माल अधीक्षक बीके सिंह ने बताया कि 1 दिसंबर को 8.30 बजे रैक पहुंचा व 3 दिसंबर को 3.30 बजे खाली हुआ है। जिसपर 70 घंटे का दो लाख 87 हजार रूपए विलंब शुल्क लगा है। समय सीमा के अंदर माल का उठाव नहीं हुआ है, जिससे 6 बोगी खाद्यान्न रोका गया है। रेलवे की भूमि पर भंडारण व विलंब शुल्क सहित वारफेज का करीब दो लाख रूपए रेलवे का बकाया है, जिसका भुगतान कैश या ड्राफ्ट के माध्यम से लिया जायेगा। इस संबंध में बिहार राच्य खाद्य निगम के कर्मी आरएन राय ने बताया कि इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी गयी है। शीघ्र ही रेलवे का पैसा जमा कर खाद्यान्न का उठाव किया जाएगा। | ||