| विजलेंस का रेलवे स्टेशन पर छापा by puneetmafia on 05 October, 2012 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | विजलेंस का रेलवे स्टेशन पर छापा on 05 October, 2012 - 12:00 PM | |
हरिद्वार। बुधवार को रेलवे स्टेशन में दिल्ली से आई विजलेंस टीम ने छापा मारा। टीम के आने की सूचना पर रेल कर्मियों समेत दलालों में हड़कंप मच गया। टीम आने की सूचना पर दलाल और अवैध वेंडर भूमिगत हो गए।बुधवार को दिल्ली से आए विजलेंस टीम के सदस्यों ने छापा मारा। टीम ने आनन फानन में कई विभागों के अहम् दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। विजलेंस टीम के सदस्यो ंने स्टेशन के कई विभागों के दस्तावेज खंगाले। टीम ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, सीआईटी कार्यालय, पार्सल कार्यालय एवं रिर्जवेशन कार्यालय के दस्तावेजों की जांच की। टीम ने इस दौरान आकस्मिक अवकाश के रजिस्टर की जांच भी की। | ||