| लिखित आदेश तक जारी रहेगा धरना by irmafia on 21 January, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
irmafia | लिखित आदेश तक जारी रहेगा धरना on 21 January, 2013 - 12:00 PM | |
पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक अरुण मलिक ने बताया कि रेलवे बोर्ड से हरि झंडी मिलने के बाद बैरगनिया-छौड़ादानों के बीच रेल परिचालन शुरू किया जाएगा। दूसरी तरफ चंपारण संस्करण के समाचार पत्रों में मंडल रेल प्रबंधक के हवाले से आगामी 22 जनवरी से दोनों स्टेशनों के बीच रेल परिचालन की बात कही गई थी। जटाशंकर आत्रेय के साथ धरना पर बैठे अशोक कुमार व अन्य साथियों ने कहा कि जब तक मंडल रेल प्रबंधक रेल परिचालन के संबंध में लिखित निर्देश नहीं देते है उनका धरना व आंदोलन जारी रहेगा। | ||