| लिंक फेल, रेलवे को लाखों का घाटा by nikhilndls on 17 December, 2012 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | लिंक फेल, रेलवे को लाखों का घाटा on 17 December, 2012 - 03:00 PM | |
मोतिहारी : ओएफसी केबल के कट जाने से बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के पीआरएस काउंटर पर आरक्षण नहीं हो सका। इस कारण शनिवार की दोपहर से लेकर रविवार को दिन के डेढ़ बजे तक लंबी दूरी तक यात्रा के लिए आरक्षण का कार्य नहीं हो सका। पीआरएस पर आरक्षण कार्य बाधित रहा। इसके कारण रेलवे के वाणिज्य विभाग को तकरीबन ढाई लाख रुपये के राजस्व की हानि पहुंचने का अनुमान है। इस बाबत बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक आरके राय ने बताया कि शहर में ओएफसी के कट जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। इसकी जानकारी मंडल कार्यालय को दे दी गई है। यहां बता दें कि सबसे परेशानी तत्काल टिकट लेने वालों को हुई। संग्रामपुर के अजीत कुमार, हरसिद्वि के रामप्रवेश कुमार सुगौली के पप्पू ने बताया कि वे लोग दिल्ली, बेंगलुरू व मुम्बई के तत्काल टिकट के लिए शनिवार की शाम से ही काउंटर पर कतार में लगे थे। लेकिन सुबह 10 बजे तक लिंक नहीं आ सका, जिससे उनकी मेहनत बेकार चली गयी। | ||