| रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग by Mafia on 09 December, 2012 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
Mafia | रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग on 09 December, 2012 - 03:00 PM | |
बराड़ा : उत्तरी रेलवे जैडआरयूसीसी सदस्य सतीश सैनी ने बुधवार सुबह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता उनके साथ रहे। सैनी ने स्टेशन अधीक्षक से आमदनी व आवश्यकताओं की जानकारी ली। सैनी के आगमन की सूचना पाकर दैनिक यात्री संघ, लाला लाजपत राय वरिष्ठ नागरिक सभा व हरियाणा पैंशनर्ज वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी भी रेलवे स्टेशन पहुचे और उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया।दैनिक यात्री करनैल सैनी, मनमोहन सिंह, जरनैल सिंह, हरपाल सिंह, प्रदीप कुमार, राकेश बिंदल सहित अन्य ने सतीश सैनी को ज्ञापन सौंपा। इसमें रेल मंत्री पवन बंसल से बराड़ा रेलवे स्टेशन पर लखनऊ-चंडीगढ़ 15011-12, शालीमार एक्सप्रेस 14645-46, हेमकुंड एक्सप्रेस 14609-10, सियालदाह एक्सप्रेस 13151-13152, हरिद्वार-अमृतसर व नई ईएमयू शटल गाड़ी सहारनपुर-अंबाला के मध्य चलाने की माग करते हुए पूरे स्टेशन पर शेड बनवाने की माग की। लाला लाजपत राय वरिष्ठ नागरिक सभा के पदाधिकारी मास्टर भीम सैन गुप्ता व ओम पाल सैनी ने स्टेशन को अपग्रेड करने की माग की। उन्होंने कहा कि पवन बंसल के रेल मंत्री बनने से इलाका वासियों को उनसे बहुत उम्मीद हैं। स्टेशन पर पानी की उचित व्यवस्था, रेलवे प्लेटफार्म पर फर्श बनाना जरूरी है, क्योंकि प्लेटफार्म का फर्श जर्जर हो चुका है। कई बार गाड़ी से उतरते व चढ़ते वक्त यात्री गिर चुके है। हरियाणा पैंशनर्ज वेलफेयर सोसायटी के प्रधान बृज मोहन ने यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की माग की। स्टेशन का निरीक्षण करने उपरात सतीश सैनी ने कहा कि यहां पर बहुत ही कमिया है। प्लेटफार्म पर शैड न के बराबर है, एक ही शौचालय है जो खस्ता हालत में है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए गाड़ियों का ठहराव बेहद जरूरी है। सैनी ने सभी खामियों व यात्रियों की मागों को रेल मंत्री तक पहुचाने का आश्वासन दिया। | ||