| रेलवे स्टेशन पर सार्वजनिक होगी पार्किंग रेट लिस्ट by puneetmafia on 15 October, 2012 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | रेलवे स्टेशन पर सार्वजनिक होगी पार्किंग रेट लिस्ट on 15 October, 2012 - 12:00 PM | |
भिवानी -!- अब रेलवे स्टेशन पार्किंग ठेकेदार उपभोक्ताओं से 'यादा किराया वसूल नहीं कर सकेगा। स्टेशन प्रशासन की तरफ से पार्किंग स्टैंड पर एक बोर्ड लगाया जाएगा, जिस पर पार्किंग रेट लिखे जाएंगे। दैनिक भास्कर ने 9 अक्टूबर के अंक में इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था कि पार्किंग ठेकेदार को स्कूटर या बाइक के 24 घंटे तक के 8 रुपये लेने चाहिए, वहीं ठेकेदार 24 घंटों के बीस रुपये वसूल रहा है। इस समाचार के प्रकाशित होने के बाद रेलवे स्टेशन प्रशासन ने यह फैसला किया है कि जल्द ही पार्किंग स्टैंड पर एक रेट लिस्ट बोर्ड लगाया जाएगा। | ||