| रेल किराया वृद्धि के विरोध में जलाया बंसल का पुतला by ConfirmTicket on 15 January, 2013 - 03:00 AM | ||
|---|---|---|
ConfirmTicket | रेल किराया वृद्धि के विरोध में जलाया बंसल का पुतला on 15 January, 2013 - 03:00 AM | |
चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के वार्ड-20 के अध्यक्ष शिलानाथ गुप्ता के नेतृत्व में इंडस्ट्रीयल एरिया फेस-1 के लाइट प्वाइंट पर रेल किराया बढ़ोतरी के विरोध में रेल मंत्री पवन कुमार बंसल का पुतला जलाया।मौके पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की तथा किराया बढ़ोतरी वापस लेने की माग की। भाजपा जिला अध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि काग्रेसनीत केन्द्र सरकार लगातार किसी न किसी वस्तु के दाम बढ़ा रही है। उसे आम आदमी की कोई चिंता नहीं है। यह किराया वृद्धि पहले से ही महंगाई की चपेट झेल रहे आम आदमी के लिए बड़ा झटका है।भारतीय जनता मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिशकर मिश्रा ने कहा कि रेल किराया बढ़ोतरी बिल्कुल भी उचित नहीं है। यह केन्द्र की यूपीए सरकार का एक और जनविरोधी निर्णय है। इससे लोगों पर और अधिक आर्थिक बोझ बढ़ेगा। इस मौके पर पूर्व पार्षद राजकुमारी मिश्रा, राजीव पाण्डे, मुकेश राय, दीनानाथ चौहान, डा. डीएन कुमार, नंदलाल, दिनेश कुमार, अनूप, अमित मिश्रा, बबली, पूनम, राजकुमारी, लीलादेवी, लालवती एवं राकेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। | ||