| रुन्नीसैदपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड का सीआरएस 14-15 दिसंबर को by sushil on 09 December, 2012 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
sushil | रुन्नीसैदपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड का सीआरएस 14-15 दिसंबर को on 09 December, 2012 - 06:00 PM | |
पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक बीपी खरे ने कहा कि रुन्नीसैदपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण अब 14 व 15 दिसंबर को होगा। पहले इसका समय 21 व 22 दिसंबर को निर्धारित था।लेकिन तीव्र गति से परियोजना को अंजाम तक पहुंचाने के लिए तिथि में बदलाव किया गया है।छौड़ादानो-बैरगनिया व रुन्नीसैदपुर-मुजफ्फरपुर दोनों रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन इस माह के अंतिम सप्ताह या फिर जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा। जीएम खरे रेलवे के वरीय अधिकारियों के साथ शनिवार को सीतामढ़ी पहुंचे। रेलवे स्टेशन व सरकुलेटिंग एरिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नाखुश दिखे, कहा कि ‘ऑल इज नाट वेल’। जो कमियां है वह हर हाल में इस माह में पूरी कर ली जाएंगी। ताकि इसका असर परिचालन पर नहीं पड़े। जीएम ने कहा कि छौड़ादानो- बैरगनिया रेलखंड का सीआरएस हो गया है। रिपोर्ट मिलते ही मंत्रलय के पास भेज दिया जाएगा। कागजी कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रुन्नीसैदपुर - मुजफ्फरपुर रेलखंड का 14 दिसंबर को सीआरएस निरीक्षण करेंगे। अगले दिन 15 दिसंबर को इस रेलखंड पर स्पीड ट्रायल होगा। दोनों रेल खंड पर दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी के पहले सप्ताह में ट्रेन परिचालन शुरू हो जाएगा। कहा कि हमारा काम पटरी को कंपलीट करना है। ट्रेनों का परिचालन व अन्य व्यवस्था मंत्रलय के जिम्मे है। मौके पर डीआरएम अरुण मल्लिक, सीनियर डीसीएम मो. हुमायूं,आरपीएफ कमांडेंट आरएस प्रसाद, स्टेशन अधीक्षक जगदंबा प्रसाद, मालबाबू एकनाथ झा व आरपीएफ अधिकारी मौजूद थे। | ||