| बी.बी.एन. को रेलवे से जोडऩे के लिए केंद्र्रीय मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल by nikhilndls on 19 January, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | बी.बी.एन. को रेलवे से जोडऩे के लिए केंद्र्रीय मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल on 19 January, 2013 - 03:00 PM | |
बद्दी । बीबीएन को रेल सेवा से जोडऩे के मकसद से बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीबीएनआईए) का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष अरूण रावत, सचिव संजय खुराना, उपाध्यक्ष अशोक अग्रहरी व संदीप वर्मा की अध्यक्षता में केंद्रीय रेलवे मंत्री पवन बंसल से दिल्ली में मिला व उन्हें इस क्षेत्र को रेलवे से जोडऩे के लिए क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों से परिचित करवाया।उन्होंने बताया कि प्रदेश के सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन अगर रेल सुविधा से जुड़ता है तो इससे जहां प्रदेश के उद्योगों को फायदा होगा वहीं रेलवे को इन उद्योगों से जाने वाले कैरेज राजस्व का भारी फायदा होगा। बीबीएनआईए के मेमोरेंडम पर तुरंत कार्यवाही करते हुए रेलवे मंत्री पवन बंसल ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन्हें अभी बताया जाए कि बीबीएन क्षेत्र को रेलवे से जोडऩे के लिए सबसे नजदीक रेलवे लाइन कौन-सी है। मौके पर ही वरिष्ठ अधिकारियों ने रेलवे मंत्री को बताया कि प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन को रेलवे से जोडऩे के लिए भानुपल्ली-बेरी-बिलासपुर लाइन से वाया भरतगढ़-नालागढ़-बद्दी को आसानी से जोड़ा जा सकता है बशर्ते अगर हिमाचल प्रदेश सरकार इसके लिए मुफ्त भूमि मुहैया करवाए। यही नहीं केंद्रीय रेलवे मंत्री द्वारा मौके पर ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी इससे परिचित करवाया व उन्हें बीबीएन क ो रेल से जोडऩे की संभावनाओं से अवगत करवाया।इस मौके पर मीडिया सचिव संजय खुराना, वाईस प्रेसीडेंट अशोक अग्रहरी व संदीप वर्मा, व कार्यकारिणी सदस्य जी.डी. गोयल भी उपस्थित थे। | ||