| बम की अफवाह, पांच घंटे तक खड़ी रहीं ट्रेनें by riteshexpert on 17 January, 2013 - 04:00 PM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | बम की अफवाह, पांच घंटे तक खड़ी रहीं ट्रेनें on 17 January, 2013 - 04:00 PM | |
गया-मुगलसराय रेल खंड पर कष्ठा-परैया स्टेशन के बीच मंगलवार की रात ट्रैक्शन पोल पर लाल बैग टंगे होने की खबर पर रेल महकमे में हड़कंप मच गया. अफवाह फैली कि बैग में बम रखा है. इस बाबत ट्रेनों का परिचालन तुरंत ठप कर दिया गया. परिणामस्वरूप डेढ़ दर्जन ट्रेनें पांच घंटे तक विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही. जांच-पड़ताल के बाद बैग खाली पाया गया तब रेल महकमे ने राहत की सांस ली और ट्रेनों का परिचालन सुचारू किया गया. गया रेलवे स्टेशन के डिप्टी एसएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुगलसराय के सेक्शन कंट्रोलर द्वारा मंगलवार की रात एक बजकर दस मिनट पर कष्ठा व परैया स्टेशन के बीच पोल संख्या 482/1 पर लाल बैग टंगे होने की सूचना दी गई. सूचना के बाद इस रेलखंड पर अप एवं डाउन लाइन में रेल परिचालन ठप कर दिया गया. इसके बाद तुरंत जीआरपी व आरपीएफ को इस बाबत मेमो दिया गया. इसके बाद स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पांच बजकर दस मिनट पर टावर वैगन आई जिससे जीआरपी एवं आरपीएफ का दल यहां से पांच बजकर 40 मिनट पर घटनास्थल पर रवाना हुआ. जांच के बाद बैग खाली निकला तब जाकर रेल प्रशासन ने राहत की सांस ली. सारी प्रक्रिया में सवा पांच घंटे का समय लग गया तब जाकर बुधवार की सुबह छह बजकर 25 मिनट पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू करायी गई. इस दौरान राजधानी सहित करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही. अफवाह के बाद 12175 चम्बल एक्सप्रेस, 12323 हावड़ा-नई दिल्ली, 15109 बुद्ध पूर्णिमा, 13010 देहरादून एक्सप्रेस, 13307 गंगा सतलज विभिन्न स्टेशनों पर फंसी रहीं. वहीं 12302 कोलकाता-राजधानी, 12440 रांची राजधानी, 12314 सियालदह राजधानी, 22824 भुवनेर राजधानी, 13308 गंगा-सतलज, 12875 नीलांचल एक्सप्रेस, 13009 देहरादून एक्सप्रेस, 12322 मुम्बई-हावड़ा मेल, 12312 कालका मेल, 12307 जोधपुर एक्सप्रेस, 12876 नीलांचल, 12311 कालका मेल, 12176 चम्बल एक्सप्रेस का परिचालन घंटों विलंबित हुआ. | ||