| दो नंबर प्लेटफार्म से रवाना होगी नई शताब्दी! by railgenie on 13 January, 2013 - 09:00 PM | ||
|---|---|---|
railgenie | दो नंबर प्लेटफार्म से रवाना होगी नई शताब्दी! on 13 January, 2013 - 09:00 PM | |
चंडीगढ़। रेलवे के आला अधिकारियों ने नई शताब्दी की जो टाइमिंग सेट की है उससे स्थानीय रेल प्रशासन के लिए मुसीबत हो गई है। आलम यह हो गया है कि अगर सब कुछ मैनेज न हुआ तो नई शताब्दी को प्लेटफार्म नंबर दो से रवाना करना होगा। दरअसल जिस वक्त नई शताब्दी को रवाना किया जाना होगा उससे ठीक 25 मिनट पहले प्लेटफार्म नंबर एक से दिल्ली से आने वाली शताब्दी कालका के लिए रवाना होगी। यही मुसीबत है कि कब नई शताब्दी को इस प्लेटफार्म पर लगाएंगे और कब यात्री इसमें सवार होंगे।स्थानीय रेलवे प्रशासन इसी ऊहापोह में है। रेलवे के सूत्रोें के मुताबिक जो टाइमिंग तय हुई है उसमें यह मुसीबत तो आनी ही है। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक प्रशासन को दिक्कत यह है कि अगर सवा ग्यारह बजे कालका शताब्दी को रवाना कर दिया जाता है तब भी नई शताब्दी को प्लेटफार्म नंबर एक तक लाने में दस मिनट का वक्त लग जाएगा। ऐसे में अगर ट्रेन 11 बजकर पच्चीस मिनट पर प्लेटफार्म पर लगेगी और 11 बजकर चालीस मिनट पर रवाना किया जाएगा। यात्रियों को सवार होने के लिए महज पंद्रह मिनट का वक्त मिलेगा। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक ऐसे में योजना है कि या तो नई शताब्दी को प्लेटफार्म नंबर दो से रवाना करो या फिर दिल्ली से आने वाली कालका शताब्दी को दो नंबर प्लेटफार्म पर ले जाना होगा। हालांकि अभी नई शताब्दी कौन से प्लेटफार्म से चलेगी इस पर कुछ तय नहीं हुआ है। | ||