| दिल्ली-लुधियाना शताब्दी का मोगा तक विस्तार by nikhilndls on 09 December, 2012 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | दिल्ली-लुधियाना शताब्दी का मोगा तक विस्तार on 09 December, 2012 - 03:00 PM | |
लुधियाना। पिछले काफी समय से लटक रहा लक्कड़ पुल का प्रोजैक्ट मार्च से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इसकी सारी तैयारी हो चुकी है। यह बात फिरोजपुर डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) एनसी गोयल ने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर कहीं। गोयल शनिवार को दिल्ली-लुधियाना शताब्दी के विस्तार होने के बाद लुधियाना से मोगा के लिए ट्रेन को रवाना करने के लिए हरी झंडी देने के लिए आए थे। उनके साथ मोगा के विधायक जोगिंदर जैन भी थे।डीआरएम ने कहा कि समय की दिक्कत के चलते इसे फिरोजपुर तक नहीं किया जा सकता, क्योंकि शताब्दी को वापस दिल्ली के लिए भी रवाना होना होता है। अगर लोगों की डिमांड हुई तो इसके समय को बदलने पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लुधियाना चंडीगढ़ रेलवे लाइन का जो हिस्सा फिरोजपुर डिवीजन के अंतर्गत आता है वह पूरा कर लिया गया है आगे अंबाला मंडल का काम अधूरा है, लेकिन उसके जल्दी पूरा होने की उम्मीद है। | ||