| तीन साल में नहीं बना फूड प्लाजा by messanger on 03 January, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
messanger | तीन साल में नहीं बना फूड प्लाजा on 03 January, 2013 - 12:00 PM | |
सोनपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर जंक्शन स्थित साइकिल स्टैंड के पास वर्ष 2009 में 7 लाख रुपये की लागत से फूड प्लाजा बनाने की योजना बनाई थी। टेंडर के जरिए निर्माण की जवाबदेही ठेकेदार को सौंपी गई। लेकिन ठेकेदार और रेलवे की सुस्ती के कारण निर्माण अबतक नहीं हो पाया है। मंडल के वरिष्ठ डीसीएम बीएनपी वर्मा ने बताया कि फूड प्लाजा निर्माण के लिए आइआरसीटीसी को रेलवे ने जमीन मुहैया करा दिया है। ठेकेदार को कई बार निर्माण शुरू करने के लिए कहा गया। इसके बाद भी वह कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। इस फूड प्लाजा में कम दर पर बेहतर खान पान मुहैया कराने की योजना थी। | ||