| टूटी पटरी से गुजरी अवध-असम एक्स* गार्ड की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी * बर by nikhilndls on 02 December, 2012 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | टूटी पटरी से गुजरी अवध-असम एक्स* गार्ड की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी * बर on 02 December, 2012 - 03:00 PM | |
पूर्व मध्य रेल के बरौनी जंकशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर शनिवार को टूटी पटरी से 15610 डाउन अवध-असम एक्सप्रेस गुजरी. हालांकि, घटना के वक्त गाड़ी की गति काफी धीमी थी. गड़बड़ी की आशंका को लेकर गार्ड ने ट्रेन को अचानक रोक दिया.इससे बरौनी जंकशन पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया. प्लेटफॉर्म संख्या चार पर अवध-असम एक्सप्रेस के आगमन के समय पश्चिमी ओवरब्रिज के निकट रेलवे पटरी क्रैक होने से ट्रेन लगभग दो घंटे तक खड़ी रही और रेलयात्रियों में अफरा-तफरी मची रही. गार्ड की सूझबूझ के कारण ट्रेन को अचानक रोक दिया गया और टूटी पटरी के पीछे ट्रेन की चार बोगियां खड़ी रहीं.बरौनी जंकशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर लालगढ़ से गुवाहाटी जानेवाली अवध-असम एक्सप्रेस के आगमन के दौरान पटरी टूटने की खबर से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. टूटी पटरी को ठीक करने के उपरांत ट्रेन को लगभग दो घंटे बाद गंतव्य की ओर प्रस्थान किया गया.बरौनी जंकशन से ट्रेन खुलने के बाद अवध-असम एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों तथा स्थानीय रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली. बरौनी जंकशन के स्टेशन प्रबंधक विमलेश कुमार साहा तथा आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके वर्णवाल ने बताया कि पटरी में लगभग आठ इंच की दरार हो गयी थी. | ||