| चंडीगढ़ से नॉन स्टाप नई दिल्ली जाएगी तीसरी शताब्दी by riteshexpert on 14 January, 2013 - 03:00 AM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | चंडीगढ़ से नॉन स्टाप नई दिल्ली जाएगी तीसरी शताब्दी on 14 January, 2013 - 03:00 AM | |
चंडीगढ़। नई दिल्ली के लिए 14 जनवरी से शुरू हो रही तीसरी शताब्दी चंडीगढ़ के बाद नॉन स्टाप जाएगी। दूरंतो एक्सप्रेस की तर्ज पर इस ट्रेन का चंडीगढ़ और नई दिल्ली के बीच कोई स्टॉपेज नहीं होगा। इससे इस ट्रेन से चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर 5 मिनट कम हो जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन ही चलेगी। रविवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ से नई दिल्ली 3 घंटे 20 मिनट में पहुंचाएगी जबकि सुबह और शाम को चलने वाली शताब्दी चंडीगढ़ से नई दिल्ली 3 घंटे 25 मिनट लेती है। बुधवार देर रात से इस ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू हो गई। चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए ट्रेन का नंबर 12046 होगा और नई दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए ट्रेन का नंबर 12045 होगा। इस ट्रेन में एसी चेयर कार के 9 कोच होंगे जबकि एक कोच एक्जीक्यूटिव क्लास का होगा। चेयरकार में 590 सीटें सामान्य कोटे के तहत होंगी जबकि एक्जीक्यूटिव क्लास में सामान्य कोटे के लिए 29 सीटें होंगी। तत्काल कोटे में चेयरकार में 54 सीटें होंगी और एक्सीक्यूटिव क्लास में 5 सीटें होंगी। इस ट्रेन में चंडीगढ़ से जाने वाले यात्रियों को दोपहर का खाना दिया जाएगा जबकि नई दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाले यात्रियों को रात का खाना मिलेगा। इसलिए ट्रेन का एसी चेयर कार का किराया 524 रुपये और एक्चीक्यूटिव क्लास का 1075 रुपये होगा।14 जनवरी को सुबह 11:40 बजे रेल मंत्री पवन कुमार बंसल रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़-नई दिल्ली के बीच तीसरी शताब्दी को झंडा दिखाकर रवाना करेंगे। | ||