| आज से मोगा तक जाएगी दिल्ली लुधियाना शताब्दी by riteshexpert on 09 December, 2012 - 12:00 AM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | आज से मोगा तक जाएगी दिल्ली लुधियाना शताब्दी on 09 December, 2012 - 12:00 AM | |
लुधियाना . लुधियाना से दिल्ली के लिए चलाई गई शताब्दी एक्सप्रेस में मांग के बावजूद नए कोच अभी तक नहीं जोड़े जा सके हैं। इसके बावजूद रेलवे पुराने कोचों के सहारे चल रही इस शताब्दी को मोगा तक ले जाने की तैयारी में है। इस रूट पर ट्रेन को नॉदर्न रेलवे के जनरल मैनेजर शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस समारोह के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए फिरोजपुर मंडल के डीआरएम एनसी गोयल अपने दल के साथ शुक्रवार को लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने पहले स्टेशन के पास के ट्रैक की जांच की। उसके बाद ढंडारी व साहनेवाल में भी ट्रैक चेक किया गया। डीआरएम ने रेलवे कालोनी नं. 5 की बदइंतजामी को लेकर भी दौरे के बाद अधिकारियों को झाड़ लगाई। | ||