| लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच by railgenie on 06 December, 2012 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
railgenie | लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच on 06 December, 2012 - 06:00 PM | |
प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 5 जोड़ी मेल गाड़ियों में विभिन्न तिथियों और स्टेशनों से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। 12541 गोरखपुर- एलटीटी एक्सप्रेस में 5 को गोरखपुर से तथा 12542 एलटीटी- गोरखपुर एक्सप्रेस में 7 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से, 12589 गोरखपुर- सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 5 को गोरखपुर से तथा 12590 सिकंदराबाद- गोरखपुर एक्सप्रेस में 7 को सिकंदराबाद से वातानुकूलित थ्री टियर श्रेणी के एक- एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा 15008 कृषक एक्सप्रेस में 5 को लखनऊ जंक्शन से तथा 15007 कृषक में 6 को मंडुआडीह से शयनयान श्रेणी के एक- एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। | ||