Indian Railways News => Topic started by railgenie on Dec 06, 2012 - 18:00:38 PM


Title - लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच
Posted by : railgenie on Dec 06, 2012 - 18:00:38 PM

प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 5 जोड़ी मेल गाड़ियों में विभिन्न तिथियों और स्टेशनों से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। 12541 गोरखपुर- एलटीटी एक्सप्रेस में 5 को गोरखपुर से तथा 12542 एलटीटी- गोरखपुर एक्सप्रेस में 7 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से, 12589 गोरखपुर- सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 5 को गोरखपुर से तथा 12590 सिकंदराबाद- गोरखपुर एक्सप्रेस में 7 को सिकंदराबाद से वातानुकूलित थ्री टियर श्रेणी के एक- एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा 15008 कृषक एक्सप्रेस में 5 को लखनऊ जंक्शन से तथा 15007 कृषक में 6 को मंडुआडीह से शयनयान श्रेणी के एक- एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।