| बंसल साहब, इन योजनाओं को भी देखिए.. by AllIsWell on 24 December, 2012 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
AllIsWell | बंसल साहब, इन योजनाओं को भी देखिए.. on 24 December, 2012 - 06:00 PM | |
रेल मंत्री पवन कुमार बंसल सोमवार को वैसे तो कांग्रेस के एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं मगर उनके आगमन के हवाले रेल से जुड़ी लंबित परियोजनाओं की चर्चा शुरू है। यह स्वाभाविक भी है। चर्चा में शामिल लोगों का मानना है कि मंत्री जी इस तरफ भी ध्यान देंगे।छपरा, हरनौत व मधेपुरा के रेल कारखाने के साथ-साथ बड़ी संख्या में दशकों से लंबित रेल परियोजनाओं की चर्चा अक्सर होती है। राजधानी के लोगों के बीच दो रेल परियोजनाओं और पटना जंक्शन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाए जाने के प्रस्ताव पर बात हमेशा होती रहती है। दीघा से आर.ब्लाक के बीच के रेल लाइन को हटाकर पथ निर्माण विभाग ने वहां फोर लेन रोड बनाए जाने का प्रस्ताव काफी लंबी अवधि से तैयार है। दीघा-सोनपुर के बीच बनने वाले रेल सह सड़क पुल के निर्माण के बाद बांकीपुर-दानापुर रोड, बेली रोड व बोरिंग रोड पर अप्रत्याशित रूप से बढ़ने वाले ट्रैफिक लोड को ध्यान में रख दीघा-आर ब्लाक रेल खंड की जमीन पर सड़क बनाए जाने का प्रस्ताव है। इस पर सुबह-शाम औपचारिक तौर पर रेलवे द्वारा ट्रेन चलाई जाती है जो रेलवे के लिए भी घाटे का सौदा है। ममता बनर्जी जिस वक्त रेल मंत्री थीं उस वक्त खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनसे भेंट कर इस परियोजना के बारे में बात की थी। सिद्धांत तौर पर सहमति भी बन गई थी। रेल अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया था। रेलवे को इस रेलखंड के एवज में जमीन दिए जाने की बात भी आगे बढ़ी पर तरह-तरह की मांग में मामला फंस गया। रेलवे को हाजीपुर एक साथ इतनी अधिक जमीन उस इलाके में चाहिए जहां जमीन उपलब्ध नहीं है। राज्य सरकार टुकड़ों में जमीन देने को राजी पर रेलवे के मौन में यह मामला अटक गया है। | ||